फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard spotted sitting on the pump house of the former village head in Kuchavali.

Moradabad News: कुचावली में पूर्व प्रधान के नलकूप की कोठरी पर बैठा दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted sitting on the pump house of the former village head in Kuchavali.
कांठ। कांठ और छजलैट क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों में तेंदुओं की दहशत है। अब तेंदुआ छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुचावली में पूर्व प्रधान की नलकूप कोठरी पर बैठा दिखाई दिया। इसकी मोबाइल से बनाई गई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र के गांव संदलीपुर निवासी सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के डायरेक्टर गौरव कुमार कार से अपने घर जा रहे थे। जब वह गांव के संपर्क मार्ग पर पहुंचे, तो कार की हेडलाइट की रोशनी में सड़क किनारे स्थित गांव कुचावली के पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह के नलकूप की कोठरी पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। तभी इधर से होकर जा रहे गांव संदलीपुर के ही राजन और मुकुल ने भी यहां अपनी कार रोक ली। इस दौरान कार से ही मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली। गौरव कुमार ने बताया कि कुछ और राहगीरों ने भी तेंदुए को देखा था। बुधवार की सुबह क्षेत्रीय वन दरोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि कई दिन पहले तेंदुआ दूसरे स्थान पर गांव के पास दिखाई दिया था। तभी से वन विभाग ने यहां कुचावली में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। इसके अलावा कांठ तहसील क्षेत्र के गांव दयानाथपुर, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर भांकरी, रम्पुरा, रसूलपुर चौहरा, सलेमपुर में पिंजरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांठ श्मशान से आगे डेयरी के पास चार तेंदुए दिखे
कांठ। श्मशान घाट से आगे दूध डेयरी वाले रास्ते पर एक साथ चार तेंदुए दिखाई देने का दावा किया गया है। नगर के मोहल्ला फकीरंज निवासी सुमित कुमार और हुक्म चौहान ने बताया कि यहां कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जिस दिन तेंदुए दिखाई नहीं देते हों। वहीं दूसरी ओर कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी भाकियू टिकैत नेता भविष्य बिश्नोई ने भी अपने खेत के पास चार तेंदुए दिखाई देने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि तेंदुओं की मौजूदगी के चलते वह खेत पर नहीं जा रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों तेंदुआ मुख्त्यारपुर नवादा स्थित झाड़ वाले नागराज मंदिर से एक-एक कर तीन पालतू कुत्तों को भी उठाकर ले गया था। पांच दिन पहले भी गांव में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए देखे जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed