फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protest at the CO's office demanding the arrest of the accused in a bike theft case.

Moradabad News: बाइक चोरी के आरोपी की गिरफ्तार के लिए सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Protest at the CO's office demanding the arrest of the accused in a bike theft case.
ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने नौ दिन पहले बीमा कंपनी के एजेंट की बाइक चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। बुधवार को इस संबंध में प्रदर्शन कर पीड़ित के साथ सीओ आशीष प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि थाना डिलारी के गांव पाइंदापुर निवासी अमित कुमार 31 अगस्त को नगर में काशीपुर मार्ग पर स्थित जीवन बीमा निगम के ऑफिस में आए थे। बाइक को केनरा बैंक के निकट खड़ा कर ऑफिस चले गए थे। वापस आने पर बाइक नहीं थी। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी से बाइक चोरी करने के आरोपी की बाइक सहित फुटेज निकलवा कर पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन पुलिस आरोपी और बाइक को बरामद करने की कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर सीओ ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी और बाइक को शीघ्र बरामद करने के लिए निर्देश दिए। प्रदर्शन में मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह, प्रीतम सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, नरेश सिंह, राजकुमार शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed