{"_id":"6ac09faa3bcdc194110e243b","slug":"meerut-grand-ramlila-to-be-staged-at-gymkhana-ground-from-october-9-to-19-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 9 अक्टूबर से जिमखाना मैदान में होगी भव्य रामलीला, डिजिटल लाइट और लेजर शो रहेगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 9 अक्टूबर से जिमखाना मैदान में होगी भव्य रामलीला, डिजिटल लाइट और लेजर शो रहेगा आकर्षण
Sat, 03 Oct 2026 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 AM IST
सार
मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में 9 से 19 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का मंचन होगा। रामलीला में डिजिटल लाइट और लेजर शो के जरिए भगवान श्रीराम की लीलाओं को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में 9 अक्टूबर से भव्य रामलीला का मंचन शुरू होगा। श्री सनातन धर्म लक्ष्मी सभा पंजीकरण मेरठ शहर के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी द्वारा 9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शनिवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
9 से 19 अक्टूबर तक होगा मंचन
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिमखाना मैदान में 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
डिजिटल लाइट और लेजर शो होगा आकर्षण
कमेटी के अनुसार इस बार रामलीला में डिजिटल लाइट के साथ लेजर शो भी होगा। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। आयोजन में तकनीक के इस्तेमाल से दर्शकों को अलग अनुभव देने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में पदाधिकारी रहे मौजूद
रामलीला आयोजन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अलावा राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा और रोहतास कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।