फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP School Timings Change from 21 October New Schedule Announced

यूपी: 21 अक्तूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, 15 मिनट पहले पहुंचेंगे शिक्षक; नया आदेश हुआ जारी

Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

बीएसए रतन कीर्ति ने स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी की है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सुबह 15 मिनट पहले पहुंचना और छुट्टी के बाद कम से कम 30 मिनट तक विभागीय कार्यों के लिए रुकना अनिवार्य होगा।
 

विज्ञापन
UP School Timings Change from 21 October New Schedule Announced
सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में अब पढ़ाई और संचालन का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। नया समय आगामी 21 अक्तूबर 2026 से लागू होगा, जो 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इससे पूर्व अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया था। अब मौसम सामान्य होने पर समय सारिणी में संशोधन किया गया है। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होना होगा। शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट रुककर विभागीय कार्यों का संपादन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed