फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nirankari Sant Samagam: Two Special Trains to Halt at Mathura

यूपी: निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का तोहफा, मथुरा होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें शेड्यूल

Tue, 20 Oct 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। कोटा और नांदेड़ से पानीपत जाने वाली इन ट्रेनों का ठहराव मथुरा जंक्शन पर भी होगा।
 

विज्ञापन
Nirankari Sant Samagam: Two Special Trains to Halt at Mathura
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हरियाणा के पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। कोटा और नांदेड़ से पानीपत के बीच संचालित होने वाली इन ट्रेनों का ठहराव मथुरा जंक्शन पर भी होगा।
विज्ञापन


इससे मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07635 नांदेड़-पानीपत स्पेशल 21 और 27 अक्तूबर को चलेगी। यह अगले दिन सुबह 11:35 बजे मथुरा पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:40 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07636 पानीपत-नांदेड़ स्पेशल 22 और 28 अक्तूबर को चलेगी। यह रात 11:20 बजे मथुरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह छह बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह, गाड़ी संख्या 09801 कोटा-पानीपत स्पेशल 22 और 26 अक्तूबर को सुबह 9:45 बजे कोटा से रवाना होकर शाम 4:10 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह रात 10:25 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 पानीपत-कोटा स्पेशल रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे मथुरा पहुंचेगी और दोपहर एक बजे कोटा पहुंचेगी। संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था के लिए रेल प्रशासन का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed