पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth suffers head injury in assault; FIR registered against four.

Maharajganj News: मारपीट में युवक का सिर फटा, चार पर प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth suffers head injury in assault; FIR registered against four.
परतावल। श्यामदेउरवां चौराहे पर रविवार की देर रात 9:30 बजे आपसी कहासुनी में युवकों में मारपीट हो गई। इसमें अमन चौधरी नामक युवक का सिर फट गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ को पुलिस ने तितर बितर कर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घायल युवक की मां जगदंबा देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र अमन चौधरी के साथ कहासुनी को लेकर चौराहे के दबंग युवक एक राय होकर गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। मामले में श्यामदेउरवां पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई के बाद चारों आराेपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed