{"_id":"6a4c08640ac0cc757203ccb4","slug":"plants-are-the-precious-wealth-of-the-earth-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180644-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़-पौधे पृथ्वी का अमूल्य धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़-पौधे पृथ्वी का अमूल्य धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग ने राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल व प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार के फलदार व अन्य प्रजाति के पौधे रोपित किए।
चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का अमूल्य धन हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियो को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने छात्राओं से पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। डिप्टी रेंजर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी बेहद जरूरी है। इस दौरान सभासद मुकेश सिंधी, आशीष जायसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में 46 बटालियन एनसीसी गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर रितुराज सिंह के निर्देश पर सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कैडेट्स को पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल बेहद जरूरी है। पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को पेड़ पौधे ही संतुलित कर सकते हैं।