{"_id":"6ae507cc87e466299e0677c7","slug":"young-man-dies-after-consuming-a-toxic-substance-five-children-lose-their-father-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188229-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन
निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के रामजीता टोला में शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, मां और पांच नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार, रामजीता टोला निवासी धर्मेंद्र (36) ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद वह घर में अचेत अवस्था में मिला। पत्नी अनीता देवी की सूचना पर परिजन आनन-फानन उसे निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धर्मेंद्र की मौत से पत्नी अनीता देवी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पांच बच्चों में 13 वर्षीय सबिता, 11 वर्षीय गोलू, नौ वर्षीय सीता, आठ वर्षीय अमित और छह वर्षीय सतीश शामिल हैं। पिता की मौत से अनजान बच्चे अस्पताल में बार-बार उन्हें उठाने और घर ले चलने की जिद करते रहे।