फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attendance of 3529 in the first shift and 3576 in the second shift

Maharajganj News: पीईटी संपन्न, अंतिम दिन 7105 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Attendance of 3529 in the first shift and 3576 in the second shift
महराजगंज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 9744 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7105 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 3529 और दूसरी पाली में 3576 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति आखिरी दिन करीब 73 फीसदी रही।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा को शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन की व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। उड़नदस्ता टीम ने लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली 10 बजे 12 बजे तक तो दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक चली। परीक्षा के नोडल दिवाकर सिंह के मुताबिक सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रश्न बहुत सहज नहीं थे प्रश्न
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार प्रश्न बहुत सहज नहीं आए। सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल कठिन थे। हालांकि हिंदी के प्रश्न आसान रहे। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों ने बताया कि टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती रही। गणित व तर्कशक्ति के प्रश्नों ने अधिक समय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले अभ्यर्थीगाजीपुर से आई हूं। मेरा सेंटर महराजगंज में था। प्रश्न पत्र बहुत आसान नहीं था। गणित और रीजनिंग ने थोड़ा उलझाया। करंट अफेयर्स के सवाल नए पैटर्न के थे। हिंदी आसान लगी। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था।
- अर्पिता, गाजीपुर
-
पहली पाली में परीक्षा दी। सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन लगे। इतिहास और विज्ञान से ज्यादा सवाल पूछे गए। टाइम थोड़ा कम पड़ा। तैयारी अच्छी थी इसलिए अधिक प्रश्न कर पाया। उम्मीद है कटऑफ पार हो जाएगा।
-सतीश संतकबीरनगर
-
दूसरी पाली का पेपर थोड़ा टफ था। गणित के सवाल कैलकुलेटिव थे। रीजनिंग में समय लगा। हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न ठीक थे। प्रशासन की व्यवस्था अच्छी थी। केंद्र पर कोई परेशानी नहीं हुई।
- दिलीप, संतकबीरनगर
-
मैं बस्ती से आया हूं। पेपर मॉडरेट से हार्ड की तरफ था। पुराने सालों की तुलना में इस बार करंट के प्रश्न ज्यादा थे। पहली बार पीईटी दे रहा हूं, अनुभव अच्छा रहा। अगली बार और बेहतर तैयारी करूंगा।

- राजा, बस्ती

बोले अधिकारीजनपद के तीन केंद्रों पर परीक्षा तीन दिन हुई। सभी सेंटर ऑनलाइन निगरानी में रहे जिससे कहीं कोई दिक्कत-परेशानी नहीं होने दी गई। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article