{"_id":"6a9c7c1bcad0afff85012e65","slug":"district-magistrate-takes-cognizance-of-the-matter-regarding-a-government-doctor-running-a-private-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184587-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल संचालन मामले का डीएम ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल संचालन मामले का डीएम ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी चिकित्सक द्वारा निजी अस्पताल का संचालन किया जाना गलत : डीएम
जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच टीम ने जांच में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम
नौतनवा। कस्बे में खनुआ तिराहा के निकट तहसील रोड पर स्थित सरकारी डॉ. अमित कुमार चौधरी द्वारा अपना निजी हॉस्पिटल संचालित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। अनन्या अस्पताल से जुड़े पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर का पंजीकरण नहीं होने एवं इलाज के दौरान मरीज की मौत के मामले का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वयं संज्ञान लिया है।
शनिवार को नौतनवा में आयोजित तहसील दिवस में फरियाद सुनने आए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि सरकारी डॉक्टर द्वारा निजी अस्पताल का संचालन किया जाना कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता। इसकी निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल से जुड़े जो भी मामले सामने आए हैं उसकी बिंदुवार जांच कराकर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच टीम की ओर से यदि किसी तरह की लापरवाही बरते जाने की स्थिति सामने आई तो संबंधित की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
डीएम के सख्त तेवर अपनाने के बाद अब अस्पताल और सरकारी डॉक्टर अमित चौधरी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जांच में पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर का पंजीकरण नहीं मिलने के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा शनिवार को भी खुलेआम इन सेंटरों का संचालन जारी रखा गया।