फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the PDA government is formed, work will be done in the interest of every section of society.

Maharajganj News: पीडीए की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग के हित में होगा काम

Mon, 07 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
If the PDA government is formed, work will be done in the interest of every section of society.
कोल्हुई। कोल्हुई बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग के हित में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं को अपेक्षित अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है और सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों, युवाओं और मजलूमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। सभा को पूर्व विधायक विनोद तिवारी, जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, दीपक पांडेय, बाबर अब्बासी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर बबलू पांडेय, विकास चतुर्वेदी, अनवर खान, मनोज सिंह, मदन गोपाल यादव, शैलेन्द्र यादव आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed