फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly man from another community misdeeds four-year-old girl villagers outraged in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में मासूम से दरिंदगी: दूसरे समुदाय के बुजुर्ग पर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन-नारेबाजी

Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में रविवार को चार साल की बच्ची से दुष्कर्म होने की घटना से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के बुजुर्ग पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Elderly man from another community misdeeds four-year-old girl villagers outraged in Lakhimpur kheri
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के 65 वर्षीय खलील पर रुपये का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी दूसरे समुदाय का है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन




रविवार सुबह करीब आठ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव निवासी खलील उसे रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंची और मां को जानकारी दी। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ शिवम कुमार और कोतवाल गोपाल नारायण सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने फावड़ा लेकर परिजनों को दौड़ाया
परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर वे आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी उस समय घटनास्थल पर खून के निशान साफ करने की कोशिश कर रहा था। परिजनों को देखते ही आरोपी ने फावड़ा उठा लिया। उसने परिजनों को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और बजरंग दल का प्रदर्शन
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। उन्होंने आरोपी के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाने की भी मांग की। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की भी मांग की गई। सूचना मिलने पर एसडीएम यदुवीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसडीएम का आश्वासन और पुलिस की कार्रवाई
एसडीएम यदुवीर सिंह ने आरोपी पर रासुका सहित अन्य कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की बात कही। एसडीएम ने यह भी बताया कि यदि आरोपी का मकान अवैध पाया गया तो धारा 67 के तहत कार्रवाई होगी। इस आश्वासन के बाद परिजनों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सिंगाही थाने में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed