{"_id":"6aa31a224eff5ed94d084625","slug":"cause-of-newborns-death-unclear-viscera-preserved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167713-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवजात की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवजात की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
पडरौना। इलाज के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया कठकुइयां के गणेश विश्वकर्मा की पत्नी ने 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया था।
नवजात की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डाक्टर ने बेहतर इलाज का झांसा देकर अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम कराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। गणेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीएमओ को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।