फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on public participation in the 'Seva Sankalp Abhiyan'; various events to be held starting the 17th.

Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी पर जोर, 17 से होंगे विविध आयोजन

Fri, 11 Sep 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on public participation in the 'Seva Sankalp Abhiyan'; various events to be held starting the 17th.
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता और नशामुक्ति कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सीडीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रमुख मार्गों, चौराहों, नवनिर्मित भवनों, कार्यालयों और नदी घाटों के आसपास स्वच्छता व जनजागरूकता गतिविधियां कराने और प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रभातफेरी के साथ कक्षा पांच से आठ तक पेंटिंग और कक्षा नौ से 12 तक भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी।
उच्च शिक्षण संस्थानों में संवाद और ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। वॉल पेंटिंग, सघन पौधरोपण, वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पैदल, साइकिल व मोटरसाइकिल रैलियां भी होंगी।

प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सार्वजनिक सम्मान करने के साथ माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed