फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP workers hold protest march; clash with police while attempting to burn CEC's effigy

कानपुर: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, सीईसी का पुतला फूंकने पर पुलिस से हुई भिड़ंत

Sun, 04 Oct 2026 10:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
SP workers hold protest march; clash with police while attempting to burn CEC's effigy
सपाइयों की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़े चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत भी हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सपा की महानगर इकाई और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने मार्च निकाला। सपाई लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ जैसे नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के चार पुतले फूंकने का प्रयास किया। पुलिस से छीनाझपटी में एक बड़ा पुतला फट गया। पुलिस से कहासुनी के बाद सपाई कलक्ट्रेट परिसर के अंदर गए और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुतलों के साथ बैनर और पोस्टर में छपी मुख्य चुनाव आयुक्त की फोटो जलाई। सयुस के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के साथ कार्यकर्ताओं ने लायर्स चौराहा पर भी तस्वीरें फूंकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

SP workers hold protest march; clash with police while attempting to burn CEC's effigy
सपाइयों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने बताया कि पुतलों की छीना-झपटी में कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। धरना स्थल पर बैठे सपाई मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते रहे। इस प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव, शैलेंद्र यादव मिंटू और नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सहित कई नेता शामिल थे।

 

SP workers hold protest march; clash with police while attempting to burn CEC's effigy
सपाइयों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
धरना-प्रदर्शन से सपा विधायक गायब
प्रदर्शन में सपा के तीनों विधायक नजर नहीं आए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद अंतिम समय कैंट विधायक हाजी मो. हसन रूमी पहुंचे। वहीं, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं। सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी भी नहीं दिखीं। उनके पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी कार्यक्रम में देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed