{"_id":"6ac2805cbab83dc3dd0036db","slug":"prime-minister-narendra-modi-congratulated-indian-contingent-for-its-performance-at-aichi-nagoya-asian-games-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, शानदार अभियान के लिए खिलाड़ियों को सराहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, शानदार अभियान के लिए खिलाड़ियों को सराहा
Sun, 04 Oct 2026 10:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:05 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। पीएम मोदी ने आइची-नागोया एशियाड में दमदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों की सराहना की है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स का समापन समारोह
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन के लिए उन्हें रविवार को बधाई दी और खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया। भारत 85 पदकों (21 स्वर्ण, 27 रजत, 37 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा जो चीन के हांग्झोउ में हुए पिछले चरण के पदकों की तुलना से 21 कम है।
विज्ञापन
एक्स पर किया पोस्ट
मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'एशियाई खेल 2026 के समापन के साथ ही मैं भारतीय दल के हर सदस्य को बधाई देता हूं जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया।' उन्होंने सभी भारतीय पदक विजेताओं को भी बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, उम्मीद है कि ये खेल आने वाले वर्षों में और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, ये जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने में भी योगदान देंगे।

As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit. Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the nation. May these Games inspire even greater achievements in the years ahead. May they contribute to strengthening sports at the grassroots too.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह से अधिक समय तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद रविवार को नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ एशियाई खेलों का समापन हुआ। इन खेलों में 350 से अधिक रिकॉर्ड बने जिनमें कम से कम 50 विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं। एशिया के 45 देशों के खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया।