फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs reputation takes a hit national conference lost due to dilapidated roads and lack of flights

यूपी: कानपुर की साख पर बट्टा, जर्जर सड़कों और फ्लाइट न होने से छिना राष्ट्रीय सम्मेलन, अब लखनऊ में होगा आयोजन

Fri, 02 Oct 2026 08:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर शहर की खस्ताहाल सड़कों, दमघोंटू ट्रैफिक जाम और सीधी एयर कनेक्टिविटी के अभाव के कारण शहर की साख को बड़ा झटका लगा है। चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित उत्तर और मध्य भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026 की मेजबानी कानपुर के हाथों से निकलकर लखनऊ चली गई है।

विज्ञापन
Kanpurs reputation takes a hit national conference lost due to dilapidated roads and lack of flights
बदहाल जाजमऊ गंगापुल मार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में घटिया सड़कें, चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और एयर कनेक्टिविटी के अभाव ने कानपुर की साख पर बट्टा लगा दिया है। चिकित्सा जगत में उत्तर और मध्य भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन ‘कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स’ अब नाम का कानपुर रह गया है। दो से चार अक्तूबर तक शहर में इसका आयोजन होना था पर एक्सप्रेस-वे और सड़कों का हश्र देखकर इसका आयोजन मजबूरी में लखनऊ में करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ये बातें परेड स्थित आईएमए भवन में बृहस्पतिवार को साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डॉ. एएस प्रसाद ने कहीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उम्मीद थी कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे शुरू हो जाने से स्थिति सुधरेगी। इसलिए डॉक्टरों और मेहमानों के ठहरने के लिए बिठूर के एक होटल में 80 कमरे और सिविल लाइंस स्थित होटल में 50 कमरे एडवांस में बुक कराए गए थे।

विज्ञापन

खराब सड़कों और फ्लाइट न होने जैसी समस्या
जब एक्सप्रेसवे का हश्र खराब देखा तो हमने सभी बुकिंग रद्द कर दी। देश और विदेश से आने वाले विशेषज्ञों ने साफतौर पर कहा है कि वे कानपुर की खराब सड़कों और फ्लाइट न होने जैसी समस्या से परेशान हैं और यहां आना नहीं चाहते हैं। इसलिए अगर लखनऊ में प्रोग्राम करेंगे, तो ही वे आएंगे। डॉ. प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2005 में इस कोर्स की नींव कानपुर में रखी गई थी और 2019 तक इसके सभी सफल आयोजन यहीं हुए।

विज्ञापन

लखनऊ के होटल रमाडा में होगा कार्यक्रम
इसके बाद शहर की घटिया सड़कें, लगातार लगता ट्रैफिक जाम और मकराबट अस्पताल के सरकारी नियंत्रण में चले जाने जैसी व्यावहारिक समस्याओं के कारण बाहर से आने वाली फैकल्टी ने कानपुर आने से पूरी तरह मना कर दिया। कोर्स का नाम कानपुर का होने के बावजूद पिछले चार आयोजनों की तरह इस बार भी आयोजकों को लखनऊ के होटल रमाडा में कार्यक्रम कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बड़े वैज्ञानिक आयोजन की मेजबानी खो दी
शहर के प्रशासनिक ढुलमुल रवैये और प्रशासनिक अनदेखी के कारण कानपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े वैज्ञानिक आयोजन की मेजबानी खो दी है। डॉ. प्रसाद ने आम जनता से भी अपील की कि इन मुद्दों पर आवाज उठाएं। डॉ. प्रसाद ने बताया कि सम्मेलन अगर यहां पर होता, तो यहां के भी युवा डॉक्टर बड़ी संख्या में इस अकादमिक कोर्स में भाग ले सकते थे और यहां की जनता के लिए भी कई महत्वपूर्ण चीजें हो सकती थीं।

जोड़ प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन
आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद निगम ने कहा कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026 का आयोजन लखनऊ में होने जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम प्रिसिजन इन आर्थ्रोप्लास्टी- द नेक्स्ट एरा रखी गई है जिसमें देश-विदेश के ऑर्थोपेडिक सर्जन जोड़ प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों पर मंथन करेंगे। हम सर्जनों को एक ऐसा मंच दे रहे हैं जहां लाइव सर्जरी और इंटरैक्टिव डिस्कशंस के माध्यम से वे नई तकनीकों को सीख सकें।

सीमित सीटों के साथ खास रोबोटिक वर्कशॉप होगी
सह-अध्यक्ष डॉ. विशाल अग्रवाल ने बताया इस बार हमारा मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहेगा। आयोजन सचिव डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि हिप सर्जरी के लिए डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच और जटिल रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा होगी। संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अमित वर्मा ने कहा कि युवा डॉक्टरों के हैंड्स-ऑन अनुभव के लिए सीमित सीटों के साथ खास रोबोटिक वर्कशॉप होगी जिनमें नई तकनीकों का सीधा अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed