फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vishal was also in debt he had prepared for the crime for two lakh rupees but knife caused plan to fail

विनीत मिनोचा मर्डर: ‘हार्ट अटैक बता खत्म करना था मामला’, चाकू ने बिगाड़ा पूरा खेल, विशाल ने ऐसे पलटी थी कहानी

Fri, 25 Sep 2026 09:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 09:19 AM IST
सार

Kanpur News: विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की रिमांड पूछताछ के दौरान सुब्रत ने बताया कि पिता की हत्या के लिए उसने दो लाख के कर्जदार पूर्व नौकर विशाल को दो लाख रुपये में ही तैयार किया था। साजिश पिता का तकिया से मुंह दबाकर कत्ल करने और उसे हार्ट अटैक साबित करने की थी, लेकिन विशाल के चाकू चलाने से पूरी प्लानिंग फेल हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Vishal was also in debt he had prepared for the crime for two lakh rupees but knife caused plan to fail
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुब्रत पर 40 लाख का, तो विशाल पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। सुब्रत ने विशाल को दो लाख रुपये में ही तैयार किया था। सुब्रत के अनुसार, तकिया से मुंह दबाकर मारना और हार्टअटैक बता कर मामले को रफा-दफा करने की प्लानिंग थी, लेकिन चाकू ने पूरी प्लानिंग फेल कर दी।

विज्ञापन

विशाल ने विनीत के साथ उनकी दुकान पर 2010 से 2022 तक काम किया था। दुकान में चोरी किए जाने के आरोप में भले ही विनीत ने उसे निकाल दिया था लेकिन सुब्रत ने उसका साथ नहीं छोड़ा था। सुब्रत की शादी हुई तो विशाल शालू से भी जुड़ गया। हालांकि, इस बात का पता विनीत को पूरी तरह से नहीं था।

विज्ञापन

छह माह से कर रहे थे प्लानिंग
विनीत से छिपाकर सुब्रत और शालू विशाल से घर के काम कराया कराते थे। सुब्रत ने बताया कि विशाल पर भी कर्ज था इसलिए उन दोनों करीब छह माह से पापा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहे थे। पहले एक्सीडेंट कर मारने की साजिश रची थी, लेकिन विशाल ने मना कर दिया।

विज्ञापन

विशाल को चाकू लाना महंगा पड़ गया
इसके बाद घर के भीतर ही तकिया से मुंह दबाकर हत्या की साजिश रची, ताकि परिवार को हार्ट अटैक बताकर मामले को रफा-दफा किया जा सके। सुब्रत का कहना है कि विशाल को चाकू लाना महंगा पड़ गया और पापा ने जब दोनों को कमरे में देख लिया, तो बिना कुछ सोचे समझे उन्होंने ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

विज्ञापन

शालू का नाम लेकर सारी कहानी पलट दी
जब वह अपने कमरे में शालू के साथ पहुंचा, तो खून से सना शव देख उसे लगा कि अब वह नहीं बचेगा। पुलिस जब पूछताछ कर रही थी…तो यकीन हो गया था कि उसका जेल जाना तय है , लेकिन विशाल ने ऐन वक्त पर शालू का नाम लेकर सारी कहानी पलट दी। शालू को पुलिस ने पकड़ा, तो उसे यह भी संदेह हुआ कि कहीं पुलिस शालू के साथ उसे भी साजिश में शामिल न कर दे। यही वजह थी कि वह जेल में एक बार भी शालू से मिलने नहीं गया।

पिता पर बहू को बैड टच का आरोप, शालू ने नकारा
पुलिस हिरासत में पिता की अय्याशी का जिक्र करते हुए सुब्रत ने बताया कि पापा की नीयत तो शालू के लिए भी ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले कार से जब पापा शालू और बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे तब पापा ने शालू को बैडटच किया था। इस पर सुब्रत के सामने ही बैठी शालू ने तुरंत नकारते हुए कहा कि बैडटच नहीं किया था बल्कि पापा का हाथ गलती से लग गया था। शालू का जवाब सुनकर सुब्रत सिर झुकाकर बैठा रहा।

नए नंबर से शालू से सात तो सुब्रत से की छह बार बात
पांच सितंबर की रात विनीत की हत्या हुई थी, जबकि तीन सितंबर को ही विशाल ने नया सिम खरीदा था। इस नए सिम से विशाल ने सबसे पहला फोन सुब्रत को ही किया था। इससे भी शक की सुई सुब्रत पर जाकर टिक गई थी। नए सिम से विशाल ने शालू से सात तो सुब्रत से छह बार बात की।

शालू की चैट को छुआ तक नहीं था
शालू से अधिकतर बातें जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर ही की गई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद ही विशाल ने पकड़े जाने पर शालू को फंसाने का मन बना लिया था। यही वजह थी कि उसने सुब्रत की चैट, तो अपने मोबाइल से डिलीट कर दी थी, लेकिन शालू की चैट को छुआ तक नहीं था।

बोला विशाल- भाभी बेकसूर, भइया को बचाने के लिए लिया था नाम
रिमांड के आखिरी में जब शालू, विशाल और सुब्रत तीनों को साथ बैठाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो विशाल बोल पड़ा... भाभी (शालू) बेकसूर हैं। भइया (सुब्रत) को बचाने के लिए उसने भाभी का नाम लिया था। भइया के बहुत एहसान जो हैं उस पर। विशाल ने बताया कि फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाई तो जरूर गई थी लेकिन सुब्रत ने उन्हें प्रवेश करने के लिए असली ही चाबी थमाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed