फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Residents troubled by waterlogging on Mandi Road no solution despite complaints people take to streets

औरैया: मंडी रोड पर जलभराव से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, सड़कों पर उतरे लोग, उठी ये मांग

Sun, 27 Sep 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 27 Sep 2026 11:53 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना विकासखंड अंतर्गत मंडी रोड पर लंबे समय से जारी जलभराव से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सड़क और घरों के आसपास पानी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Auraiya Residents troubled by waterlogging on Mandi Road no solution despite complaints people take to streets
मंडी रोड पर जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बेला कस्बे के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेला के मंडी रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क और आसपास के मकानों के पास पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई में शिकायत भी की है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास के लोगों को संक्रमण समेत अन्य समस्याओं की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन





समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग
जलभराव की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य अम्बुज सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बबलू पाल, भाजपा जिला महामंत्री शीलू कुशवाहा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के सामने समस्या रखते हुए तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की।

विज्ञापन

हर वर्ष जलभराव की समस्या आती हैं सामने
जलभराव से प्रभावित लोगों में कप्तान सिंह, सुभाष, अनिल, उर्मिला देवी, बेबी, कुशमा, सिपाही लाल, बाबा, विवेक, महेश और सीताराम समेत अन्य लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष यहां जलभराव की समस्या सामने आती हैं। ऐसे में नाले की सफाई और प्रभावी जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed