फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Altercation between former MP and guard at medical college in kanpur Dehat MP stages sit in alleging behavior

यूपी: मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद और गार्ड में नोकझोंक, अभद्रता का आरोप लगा धरने पर बैठे, प्राचार्य का एक्शन

Wed, 07 Oct 2026 02:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। गुरुकुल के बच्चों का पर्चा बनवाने लाइन में लगे पूर्व सांसद ने गार्ड पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Altercation between former MP and guard at medical college in kanpur Dehat MP stages sit in alleging behavior
मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद और गार्ड में नोकझोंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। वह गुरुकुल के बच्चों का इलाज कराने आए थे। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने के दौरान उनकी सुरक्षा गार्ड दिनेश कुमार से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने गार्ड और उसकी पत्नी पर अभद्रता करने और गाली देने का आरोप लगाया। इससे नाराज होकर वह अस्पताल परिसर में ही बैठ गए। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व सांसद के बैठने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार, एसीएमओ एसएल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े
पूर्व सांसद ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि डॉक्टर समय से नहीं आते हैं और मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर इलाज तक के लिए घंटों लाइन में परेशान होना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल में मनमानी किए जाने का भी आरोप लगाया और संबंधित गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों की जुट गई भीड़
वहीं, सुरक्षा गार्ड का आरोप है कि पूर्व सांसद ने उसके साथ गालीगलौज की। दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले को शांत कराया
इसके बाद पुलिस समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। पूर्व सांसद ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए शासन स्तर पर शिकायत करने की बात कही। प्राचार्य डॉ अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। गार्ड को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed