फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up

थाई युवती से शादी के बाद 60 लाख की ठगी: बोली-इरफान ने दिल और भरोसा तोड़ा, भरनी पड़ रही किस्त, जानें पूरा मामला

Wed, 07 Oct 2026 08:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 08:44 AM IST
सार

Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र में थाईलैंड निवासी युवती अपर्सोन से 60 लाख की ठगी, धोखे से निकाह और धर्मांतरण के दबाव के मामले में पुलिस ने आरोपी चमड़ा कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह की पूछताछ में भावुक हुई पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धोखे से बिजनेस तबाह कर दिया और उस पर बैंक लोन की किस्तें आ गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में लगभग चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करके दो दिनों से शहर में भटक रही थाइलैंड की अपर्सोन के सामने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने सवालों की झड़ी लगा दी। कुछ देर तक तो अपर्सोन भी उनके हर सवाल का बेबाकी से जवाब देती रही फिर भावुक हो गई।

विज्ञापन

पुलिस सूत्राें के अनुसार उसने महिला पुलिस अधिकारी से कहा कि इरफान ने उसका दिल और भरोसा दोनों तोड़ा है। उसकी वजह से रेस्टोरेंट और कैंटीन का कारोबार भी बंदी के कगार पर पहुंच गया। उसने बैंकों से लोन लेकर इरफान को 60 लाख रुपये दिए थे अब उसे किस्त भरनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos





धोखे से शादी करने और 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप
यही वजह कि उसने अब तय कर लिया है कि उसे अब अपना पैसा चाहिए। इरफान ने उसके साथ धोखा कर सिर्फ उसका इस्तेमाल किया है। वह इसकी सजा दिलाकर रहेगी। बता दें कि अपर्सोन ने चमड़ा कारोबारी अनवरगंज निवासी मोहम्मद इरफान पर धोखे से शादी करने और फिर 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी कहना है कि इरफान ने उस पर धर्मांतरण का दबाव भी डाला है।

विज्ञापन

Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

रवैय्या नहीं सुधारेगी, तो कुछ भी नहीं मिलेगा
उसने दो टूक शब्दों में पुलिस से कह दिया कि वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलेगी। अपर्सोन ने बताया कि जब उसे इरफान के धोखा देने की बात पता चली तो उसने नाराजगी जताई। इसके बाद से ही इरफान ने न सिर्फ थाईलैंड आना कम कर दिया, बल्कि उसका फोन भी काटने लगा था। युवती के मुताबिक जब उसने इरफान को मैसेज भेजने शुरू किए, तो उसने जवाब दिया कि यदि वह अपना रवैय्या नहीं सुधारेगी, तो उसे कुछ भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

तो क्या...थाईलैंड जाकर करनी पड़ेगी विवेचना

सुबह से थाईलैंड निवासी युवती कभी एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय तो कभी अनवरगंज थाने के चक्कर काटती रही। पुलिस इसी पशोपेश में थी कि यदि प्राथमिकी दर्ज भी कर ली जाए तो उसकी विवेचना कैसे होगी। कैसे पता लगेगा कि इरफान की शादी युवती से हुई भी है कि नहीं। किस-किस बैंक से कितनी रकम युवती ने इरफान को दी है। इसके लिए पुलिस थाईलैंड जाकर जांच कैसे करेगी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह का कहना है कि पुलिस को कहीं नहीं जाना पड़ेगा।

Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

रोते और मुंह छिपाते हुए हवालात तक पहुंचा आरोपी

देर रात जब पुलिस आरोपी इरफान को लेकर अनवरगंज थाने पहुंची तो उसने खुद ही अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया। वह उसी हालत में रोते हुए हवालात तक पहुंचा। इसके बाद दीवार की ओर मुंह करके खड़ा हो गया। उसके हाव-भाव बता रहे थे कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि थाईलैंड की दोस्ती और शादी उसे एक दिन सलाखों के पीछे ले जाएगी।

ये था पूरा मामला
थाईलैंड से आई युवती ने अनवरगंज टेनरी संचालक पर शादी कर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मंगलवार को एडीसीपी पूर्वी शिवासिंह के कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि अब रुपये वापस मांगने पर भारत आकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। एडीसीपी का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया है। मामला अनवरगंज का होने के कारण पूरा मामला संबंधित थाने भेजकर जांच एसीपी अनवरगंज को दी गई है।

Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

इरफान की जाजमऊ में टेनरी
थाईलैंड निवासी 25 वर्षीय अपर्सोन ने एडीसीपी को बताया कि चार साल पहले इंटाग्राम पर उसकी दोस्ती लाटूश रोड निवासी युवक मोहम्मद इरफान से हुई थी। इरफान की जाजमऊ में टेनरी है। इरफान व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड जाता, तो उसी के घर में रुकता था। युवती का आरोप है कि इसी दौरान इरफान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर दोनों सहमति संबंध से रहने लगे।

बिजनेस के नाम पर रुपये मांगने लगा
करीब दो साल पहले इरफान ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। तब तक इरफान ने उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती के मुताबिक, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों ने थाईलैंड की रीतिरिवाज से शादी भी कर ली। आरोप है कि इसके बाद से ही इरफान उससे बिजनेस के नाम पर रुपये मांगने लगा। सात-आठ माह के भीतर इरफान ने उससे करीब 20 लाख थाई बात (60 लाख रुपये) ले लिए।

Kanpur Thai girl cheated Irfan shattered hearts and trust now I has to pay price accused taken to the lock up
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

मोहम्मद इरफान कोई सही जवाब न दे सका
अपर्सोन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि इरफान शादीशुदा है। इस पर उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए, तो इरफान का कहना था कि वह न सिर्फ भारत आकर रहे बल्कि उसका धर्म अपनाए। तब वह उसे पत्नी की तरह रखेगा और इसके बाद ही रुपये वापसी की कोई बात करेगा। युवती की शिकायत पर जब मोहम्मद इरफान को लाया गया, तो वह कोई सही जवाब न दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed