फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power system collapses during rains; blackout for 17 hours.

Kannauj News: बरसात में बिजली व्यवस्था धड़ाम, 17 घंटे से बत्ती गुल

Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Power system collapses during rains; blackout for 17 hours.
गुरसहायगंज। बरसात शुरू होते ही गुरसहायगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराकर धड़ाम हो गई। गुरुवार रात ढाई बजे गुल हुई बत्ती 17 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। इससे कस्बे समेत 30 गांव के लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन


गुरसहायगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बिशंभरपुर फीडर समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने बिशंभरपुर फीडर को 22 नंबर से जोड़कर चलाने का प्रयास किया। तब कस्बे में कुछ देर के लिए आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन दोबारा लाइन ब्रेकडाउन होने से दोबारा सप्लाई ठप हो गई। बिजली न होने से घरों में पेयजल संकट गहरा गया। सुबह से घरेलू कामकाज प्रभावित रहे। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामों तक में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि हल्की बारिश में ही फॉल्ट आ जाना विभाग की लचर तैयारी को उजागर करता है। उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कर्मचारी बहानेबाजी करते रहे। बारिश के कारण लाइन में बार-बार खराबी की बात कहकर टालमटोल किया गया। लोगों ने विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने और जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में 15 गांवों की आपूर्ति ठप
मानीमऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। रात और दिन बिजली गुल रहने से 15 गांवों में आपूर्ति ठप है। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने का सबसे अधिक असर इलेक्ट्रिक वाहन चालकों पर पड़ा। चार्जिंग नहीं हो पाने के कारण सुबह वाहन लेकर काम पर निकलने में उन्हें दिक्कत हुई। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से बारिश के दौरान लाइन और ट्रांसफार्मरों की निगरानी बढ़ाकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार का कहना ह कि बारिश के कारण लोकल फाल्ट होना स्वाभाविक है। बिजली निगम की टीमें लगीं हुईं हैं। जल्द ही सभी प्रभावित इलाकों में आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed