फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dangerous stunts by five youths on a single bike.

Kannauj News: एक बाइक पर पांच युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dangerous stunts by five youths on a single bike.
कन्नौज। शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेखौफ सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक मंडी समिति क्षेत्र से रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक बाइक दौड़ाते हुए पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि बाइक की सीट पर चालक समेत तीन युवक बैठे हैं, जबकि दो अन्य युवक बाइक के दोनों तरफ पैरदान पर खतरनाक तरीके से लटके हुए हैं। न किसी ने हेलमेट पहना है और न ही उन्हें किसी अनहोनी का डर है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह की स्टंटबाजी से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में अक्सर युवा बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक का नंबर ट्रेस कर इन स्टंटबाज युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त चालानी और कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई और इस तरह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाले। यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed