फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   More than a dozen houses collapsed due to rain; affected people have been sheltered in panchayat buildings.

Jalaun News: बारिश से एक दर्जन से अधिक मकान गिरे, पंचायत भवनों में ठहराए गए प्रभावित

Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen houses collapsed due to rain; affected people have been sheltered in panchayat buildings.
फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद
मुहम्मदाबाद। 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से डकोर क्षेत्र में गरीबों के एक दर्जन से अधिक आशियाने गिर गए। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को लंच पैकेट बांटे। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन खुलवाकर लोगों के ठहरने और खाने की व्यवस्था कराई गई। जलभराव और पानी की निकासी को लेकर कुछ जगह विवाद की स्थिति बनी, जहां एसडीएम और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने के लिए एसडीएम सदर उत्तम तिवारी के नेतृत्व में टीमें गांव-गांव पहुंचीं। गोरन गांव में ग्राम प्रधान संध्या राजपूत के पति बृजभान राजपूत ने बताया कि 48 घंटे से हो रही बारिश में एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। लेखपाल दुष्यंत सिंह ने बताया कि अभी तक छह मकान क्षतिग्रस्त और एक मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मिला है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में लेखपाल आशीष कुमार ने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे किया। इसमें अशोक कुमार गुप्ता का मकान गिरने की जानकारी मिली। वहीं ब्रजभान प्रजापत का रहने वाला मकान रात में क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गृहस्थी का सामान भी मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकोर में लेखपाल सुयश पाठक ने बताया कि अनुसूचित जाति और मुस्लिम बस्ती में कुछ मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। शनिवार को सात से आठ मकानों का मौके पर जाकर सर्वे किया गया।
चिल्ली गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद की सूचना पर एसडीएम उत्तम तिवारी और कोतवाल देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रास्ते में जहां पानी रुका था, वहां से निकासी कराई गई।
फसल नुकसान का भी होगा सर्वे
एसडीएम उत्तम तिवारी ने बताया कि सभी लेखपालों को गांवों में भेजकर क्षतिग्रस्त मकानों का सही सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेतों में बारिश से हुए नुकसान का भी सर्वे कराया जा रहा है।



कुरहना में बारिश से गिरे गरीबों के मकान, सर्वे का इंतजार
कदौरा। कुरहना गांव में बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए। गोमती, प्रियंका, हरगोविंद और मंगलदास के मकान बारिश में गिरने की बात सामने आई है। पीड़ितों के अनुसार अभी तक उनके मकानों का सर्वे नहीं हुआ है। सभी भूमिहीन हैं और सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए हैं। लेखपाल कमलेश ने बताया कि गांव में सर्वे किया गया है, कुछ लोग छूटे हैं तो दोबारा सर्वे कराया जाएगा। एसडीएम कालपी विनय मौर्य ने मामले की जानकारी कर पात्र लोगों को नियमानुसार सहायता दिलाने की बात कही। (संवाद)

बारिश में गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग गांव में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद शनिवार देर शाम जवान सिंह का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर होने से बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अनाज मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। (संवाद)

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

फोटो- 33 मुहम्मदाबाद में ब्रगभान क्षतिग्रस्त मकान दिखाते।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed