{"_id":"6ae6268ce4819840a301e933","slug":"pledge-of-national-unity-taken-on-sardar-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159362-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती : सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती : सरदार पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
फोटो-11-सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद
Link Copied
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ बघौली प्रभा पटेल भी मौजूद रहीं। कलक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। यहां नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि शपथ का पालन करने के लिए सभी को प्रेरित किया। यहां परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार भी मौजूद रहे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
फोटो-11-सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद
फोटो-11-सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।