फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft at a jewellery shop under suspicious circumstances, following a breach made through a wall.

Hardoi News: दीवार में सेंध काटकर ज्वैलरी शाॅप में संदिग्ध हालात में चोरी

Sat, 31 Oct 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Theft at a jewellery shop under suspicious circumstances, following a breach made through a wall.
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर में ज्वैलरी शॉप को चोरों ने निशाना बना लिया। पीछे की दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे चोर पचास ग्राम सोने और तकरीबन पांच किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि दुकान बंद करते समय ही शुक्रवार शाम सीसीटीवी कैमरा भी बंद हो गया था। यही वजह है कि पुलिस मामले की जांच अलग अलग बिंदुओं पर कर रही है।
विज्ञापन

अब्दुल्लानगर निवासी आकाश सोनी की ज्वैलरी शॉप आलमनगर में है। उनके भाई सूरज ने बताया कि शुक्रवारशाम लगभग 4:30 बजे दुकान बंद कर आकाश घर आ गए थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि दुकान की दीवार में सेंध लगी है। इस पर आकाश और सूरज मौके पर पहुंच गए। यहीं से यूपी 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने के बाद शटर खोलकर देखा गया। अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। सूरज का दावा है कि चोर सोने के पचास ग्राम जेवर और लगभग पांच किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। लगभग दो सौ ग्राम चांदी की थाल व कुछ अन्य बर्तन मौके पर ही छोड़ गए। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया, तो पता चला कि शुक्रवार शाम 4:37 बजे दुकान बंद करते समय ही सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था। इसकी वजह पूछने पर आकाश और सूरज कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी गए जेवरों के बारे में अभी कोई सटीक सूचना नहीं दी गई है। बिल देखकर सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन



पिता सात साल से लापता, मां और मामा पर भी दर्ज कराई थी प्राथमिकी

पूरी घटना पर पुलिस यूं ही संदेह नहीं कर रही। दरअसल सूरज और आकाश के पिता दिलीप सोनी अब्दुल्ला नगर में ज्वैलरी शॉप चलाते थे। वर्ष 2019 में वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। उनके बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई थी। बाद में वर्ष 2021 में सूरज ने अलग अलग आरोपों में अपनी मां अनीता सोनी और मामा के खिलाफ पिहानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को भी घटना की जानकारी पर जब अनीता मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने ही मां बेटों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed