खानपुर। प्रदेशीय विद्यालयीय (स्कूल स्टेट) हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग मंडल की टीमों में हुआ है। आजमगढ़ मंडल की टीम में सौरव यादव, शिवम गोंड और आदित्य यादव का चयन हुआ है। वहीं सतीश राजभर वाराणसी मंडल की टीम से प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे।
चारों खिलाड़ी अंडर-17 आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। परिजनों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। स्टेडियम के संस्थापक रामपुकार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित-----आदित्य यादव। स्रोत- परिजन

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित-----आदित्य यादव। स्रोत- परिजन

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित-----आदित्य यादव। स्रोत- परिजन