{"_id":"6a9dab64578ea37664050261","slug":"property-worth-rs-440-crore-of-a-fraudster-accused-of-providing-jobs-has-been-confiscated-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-159682-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी की 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी की 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
दुल्लहपुर मौजा में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह के सरगना विनोद कुमार गुप्ता की अचल संपत्ति पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर बच्चों को बहला-फुसलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने और मोटी रकम वसूलने के आरोपी गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता पर पुलिस-प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। गहमर और रेवतीपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने तहसीलदार (प्रशासक) व राजस्व टीम के साथ उसकी करीब 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी जमानियां अंकित तिवारी की मौजूदगी में की गई।
क्षेत्राधिकारी जमानियां अंकित तिवारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी संचालित कर बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि एकेडमी के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। सीओ का कहना है कि इसी तरह अपने सहयोगियों के साथ संगठित अपराध से अर्जित धन से उसने जमीन और वाहन समेत संपत्तियां अपने नाम से खरीदीं।
कार्रवाई गहमर थाने के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी की ओर से 24 अगस्त को भेजी गई रिपोर्ट, पुलिस अधीक्षक की 27 अगस्त की संस्तुति और जिलाधिकारी के कुर्की आदेश के आधार पर गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत की गई।