फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   471 people lodged complaints across 7 tehsils; only 37 received a complete resolution.

Ghazipur News: 7 तहसीलों में 471 लोगों ने कीं शिकायतें महज 37 को मिल सका संपूर्ण समाधान

Sun, 06 Sep 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
471 people lodged complaints across 7 tehsils; only 37 received a complete resolution.
गाजीपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 471 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मौके पर केवल 37 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सेवराई तहसील में किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 102 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मौके पर कोरम पूरा करते हुए केवल छह का निस्तारण किया गया। सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित एसडीएम मौजूद रहे।तहसील सदर में 75 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद में 76 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया में 55 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। जखनिया में 84 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।
मौके पर सात का निस्तारण किया गया। सैदपुर में 55 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर दो का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद में 24 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल चार लोगों के मामलों का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed