{"_id":"6a9c5e86f72f4ec81009eed4","slug":"sufficient-land-available-on-the-muhammadabad-chitbaragaon-route-for-the-karimuddinpur-block-headquarters-op-rajbhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-159592-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीमुद्दीनपुर ब्लॉक मुख्यालय के लिए मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर पर्याप्त भूमि : ओपी राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीमुद्दीनपुर ब्लॉक मुख्यालय के लिए मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर पर्याप्त भूमि : ओपी राजभर
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर के एक मैरेज हाल में जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जनसंवाद के दौरान करीमुद्दीनपुर में ब्लॉक मुख्यालय और रोडवेज बस डिपो स्थापित किए जाने की मांग उठी। ग्रामीणों ने जहूराबाद के विधायक एवं प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया कि करीमुद्दीनपुर में ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना के लिए मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।
क्षेत्र में पहले से ही रेलवे स्टेशन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ब्लॉक संसाधन केंद्र, यूनियन बैंक, सहकारी बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु चिकित्सालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में करीमुद्दीनपुर में ब्लॉक मुख्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ा हुआ है। सड़क, रेल और एक्सप्रेस-वे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण करीमुद्दीनपुर प्रशासनिक केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान है। रोडवेज बस डिपो की मांग रखते हुए लोगों ने कहा कि नियमित परिवहन सुविधा के विस्तार से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरी पेशा लोगों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पंचायती राज मंत्री ने बताया कि करीमुद्दीनपुर में ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। वहीं रोडवेज बस डिपो की मांग को लेकर परिवहन मंत्री को भी पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। मगई नदी के असमय पानी आने से किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए स्थाई समाधान के लिए क्षेत्रीय लोगों को लखनऊ आमंत्रित किया ताकि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाला जा सके। कार्यक्रम में टुनटुन सिंह, दिनेश राय, पंकज राय, छांगुर राय, दीपक स्वर्णकार, प्रवीण राय, अनिल राय, सुरेश राजभर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. दिनेशचंद्र राय तथा संचालन विनोद राय ने किया।
विज्ञापन
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब पीडीए का अर्थ बदल गया है। उन्होंने कहा कि ‘पी’ से पहला चुनाव हार गए, ‘डी’ से दूसरा चुनाव हार गए और ‘ए’ से अब चुनाव हारेंगे। मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर लगातार काम कर रही है तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।