फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intoxicated youth climbs water tank and creates a ruckus for an hour

Etah News: नशे में पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने एक घंटे तक किया हंगामा

Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated youth climbs water tank and creates a ruckus for an hour
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव इमादपुर में बुधवार को शराब के नशे में एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। एक घंटे तक युवक के हंगामा किये जाने पर गांव में खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने युवक को समझाकर नीचे उतारा। उसने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने से वह परेशान है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि नगला मोहन के योगेश को शराब पीने की आदत है। इससे पत्नी बहुत परेशान थी। कई बार समझाने पर भी युवक के न सुधरने पर उसकी पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद वह और अधिक शराब पीने लगा। शराब के नशे में बुधवार को योगेश इमादपुर गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करते हुए पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। इसपर गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इमादपुर सहित आसपास गांव के लोग एकत्रित होकर युवक का हंगामा देखने लगे। जानकारी पर थाना पुलिस, पीआरवी, फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। पुलिस ने पत्नी को मायके से बुलाने का आश्वासन देकर नीचे बुलाया। युवक योगेश को नगला मोहन के इंद्रजीत की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed