{"_id":"6ab41ac53e45e70062095d07","slug":"farmer-killed-after-being-attacked-by-a-bull-while-trying-to-drive-animals-away-etah-news-c-163-1-eta1014-157117-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पशुओं को भगाने गए किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पशुओं को भगाने गए किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत
Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान उपेंद्र कुमार
एटा। गांव बेरनी में मंगलवार शाम खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी उपेंद्र कुमार (32) मंगलवार शाम लगभग सात बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। परिजन के अनुसार खेत में निराश्रित पशु अक्सर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। उपेंद्र उन्हें खेत से बाहर भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर पटक दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
हमले के बाद उपेंद्र की चीख सुनकर आसपास के खेतों पर रखवाली कर रहे किसान मौके पर आए और परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई मलिखान सिंह ने थाने में घटना की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।