फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ASHA workers adamant on demand for 18,000 salary.

Etah News: 18 हजार रुपये वेतन की मांग पर अड़ीं आशाएं

Tue, 13 Oct 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers adamant on demand for 18,000 salary.
कलेक्टेट धरना स्थल समीप पार्क में सातवे दिन धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं से बात करते स्वास्थ्य
एटा। सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सातवें दिन भी सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आपकी आवाज सामाजिक संगठन के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटने की बात कही।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में वे लगातार काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा और नियमित वेतन जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एसीएमओ आरएम तिवारी, डीएमओ लोकमन सिंह और डॉ. सुधीर मोहन ने धरनास्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राजवती, गुड्डी देवी, प्रेमलता, सुनीता, राधा, विरमा देवी, सुमन, शिवानी, आशा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed