फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu River nears danger mark again.

Deoria News: सरयू नदी फिर खतरे के निशान के करीब

Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Saryu River nears danger mark again.
भागलपुर। पिछले सप्ताह खतरे के निशान से नीचे उतरी सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। रविवार की शाम तक नदी खतरे के निशान से महज 32 सेंटीमीटर नीचे रह गई। जलस्तर एक से दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, रविवार की शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 63.69 मीटर रिकॉर्ड किया गया। खतरे का निशान 64.01 मीटर है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि दो दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। कर्मचारियों को गेज पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed