फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Floods and rains have destroyed 58 roads in the district.

Chitrakoot News: बाढ़-बारिश ने जिले के 58 मार्गों को किया ध्वस्त

Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Floods and rains have destroyed 58 roads in the district.
चित्रकूट। जिले में 29 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 58 मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

ये क्षतिग्रस्त सड़कें लोक निर्माण विभाग की है। अन्य विभागों की क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रशासन ने इन क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी उतरने के बाद सड़कों की खराब स्थिति सामने आई है। कई संपर्क मार्गों की पटरी कट गई है जबकि कुछ स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया है। इन मार्गों के खराब होने से ग्रामीणों को तहसील, ब्लॉक मुख्यालय और बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सभी 58 प्रभावित मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण कर मरम्मत करा रहे हैं। कई क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। शेष मार्गों पर भी काम चल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी मार्गों को आवागमन योग्य बनाना है। इन प्रयासों से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed