फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Compost will be made from waste in schools and used in kitchen gardens.

Chandauli News: स्कूलों में कचरे से बनेगी खाद, किचन गार्डन में होगी इस्तेमाल

Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Compost will be made from waste in schools and used in kitchen gardens.
विद्यालयों में अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए खाद के गड्ढों का निर्माण कराया जाएगा। इन गड्ढों में जैविक कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग किचन गार्डन में होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। विद्यालयों से निकलने वाले पत्तों, घास और भोजन के बचे हुए हिस्सों जैसे जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में किया जाएगा। इसके लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जैविक कचरे को खाद के गड्ढों में डालकर खाद तैयार होगी। इससे विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि खाद के गड्ढों के निर्माण से बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सदुपयोग की आदत विकसित होगी। इस खाद से सब्जियां और पौधे उगाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को जैविक खाद के महत्व की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed