फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4-year-old child falls into pond after slipping while playing; drowns to death.

Chandauli News: खेलते समय पैर फिसलने से पोखरे में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत

Thu, 24 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
4-year-old child falls into pond after slipping while playing; drowns to death.
इरफ़ान, फाइनल फोटो - फोटो : Archive
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खास गांव में मंगलवार को घर के पास खेलते हुए पैर फिसलने से चार साल का इरफान पोखरे में गिर गया और पानी में डूब गया।
विज्ञापन

बच्चे के डूबने की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इरफान माता-पिता का इकलौता बेटा था। खास गांव निवासी जिलानी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
उनका चार साल बेटा इरफान घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पोखरे के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे के पानी में जा गिरा। कुछ देर बाद बच्चे पर उसकी मां शैहमुन निशा की नजर पड़ी। बेटे को पानी में गिरा देख उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

मां की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तत्काल पोखरे की ओर दौड़े। लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्या ने जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।इरफान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी डेढ़ वर्षीय छोटी बहन इनाया है। बेटे की मौत की खबर से मां शैहमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जिलानी भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना की जानकारी पाकर नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed