{"_id":"6aa06f30cbe03129dd0b00a8","slug":"worker-dies-after-pipe-hits-high-tension-line-passing-over-house-under-construction-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-164906-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माणाधीन मकान के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माणाधीन मकान के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप, मजदूर की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर की एसडीएम कॉलोनी क्षेत्र के कटा खेड़ा में निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूर की मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी ब्रह्मजीत ने बताया कि उनका भाई राहुल 35 वर्ष पिछले दो-तीन दिन से एसडीएम कोर्ट के पास काटा खेड़ा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। मंगलवार की दोपहर कार्य करने के दौरान उनके भाई लोहे के पाइप को उठा रहे थे। पाइप मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे पाइप में करंट दौडने से उनके भाई करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। मकान में कार्य कर रहे अन्य लोगों और मकान मालिक व ठेकेदार ने राहुल को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग राहुल के शव को देखते ही बिलख उठे। पत्नी सुनीता और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। ब्रह्मजीत ने बताया कि राहुल की बड़ी लड़की अंशिका 12 साल की है। छोटा बेटा वंश सात साल का है। बताया कि राहुल अपने परिवार के साथ अलग रहते थे और परिवार के लिए इकलौते कमाने वाले थे। परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत से अब परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। परिवार और गांव के लोग जहां राहुल की हादसे में मौत को लेकर दुखी है। वहीं, परिवार के पालन पोषण और भविष्य को लेकर भी चिंतित है। परिवार के लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ब्रह्मजीत ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।