फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Differently-abled shopkeeper commits suicide by shooting himself amidst land sale dispute; suicide note found on scooter.

Bulandshahar News: जमीन बेचने के विवाद में दिव्यांग दुकानदार ने गोली मारकर की आत्महत्या, स्कूटी से मिला सुसाइड नोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled shopkeeper commits suicide by shooting himself amidst land sale dispute; suicide note found on scooter.
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली में पारिवारिक कलह और जमीन बेचने के विवाद से क्षुब्ध होकर एक दिव्यांग परचून दुकानदार ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा और मृतक की स्कूटी से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव भड़ौली निवासी रामकुमार शर्मा के दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र मुकेश शर्मा बुलंदशहर में दुकान चलाता है, जबकि छोटा पुत्र अमित शर्मा दिव्यांग था और गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। परिवार के पास करीब 25 बीघा जमीन है। बताया जा रहा है कि कारोबार में नुकसान के कारण मुकेश पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था। कर्ज उतारने के लिए मुकेश पिता पर अपने साथ-साथ अमित के हिस्से की जमीन बेचने का भी दबाव बना रहा था। अमित अपने हिस्से की जमीन बेचने के खिलाफ था, जिसको लेकर घर में काफी दिनों से गृह क्लेश चल रहा था। सोमवार को अमित दुकान का सामान लेने के लिए बुलंदशहर आया था। रात करीब नौ बजे वहां से वापस लौटने के बाद वह गांव के पास खेत के किनारे गया और 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मौके से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, मृतक की जेब से एक जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया। जांच के दौरान अमित की स्कूटी से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसके मरने के बाद उसकी पूरी जमीन उसकी पत्नी मीनू के नाम कर दी जाए। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश में आत्महत्या का है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed