{"_id":"6a9e670c2c314d08110faeaa","slug":"notorious-cattle-smuggler-arrested-in-encounter-by-chola-police-bulandshahr-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस और शातिर गोतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; 15 अगस्त को जंगल में की थी गोकशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस और शातिर गोतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; 15 अगस्त को जंगल में की थी गोकशी
Mon, 07 Sep 2026 12:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:58 PM IST
सार
बुलंदशहर में बीती देर रात चोला थाना पुलिस की सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक शातिर गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोला थाना पुलिस की रविवार देर रात सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर पचौता गेट के सामने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान शातिर गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा कर घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार,रविवार देर रात चोला पुलिस सिकंदराबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक निवासी गांव सुतारी, थाना चोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
15 अगस्त को जंगल में की थी गोकशी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का गोतस्कर है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को चोला क्षेत्र में गांव सब्दलपुर और सुतारी के बीच जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में चोला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/26 के तहत गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में चोला थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को उपचार के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।