फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP members staged a protest at the police station over the molestation and assault of a woman.

Bulandshahar News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर भाजपाइयों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP members staged a protest at the police station over the molestation and assault of a woman.
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने सीओ को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह एक अगस्त को अपने खेत पर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान गांव निवासी व्यक्ति वहां पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद आरोपी उसे खेत के अंदर खींचकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि दो अगस्त की शाम करीब सात बजे आरोपी हथियार लेकर उनके घर में घुसा। जब शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, उल्टा उनके भाई के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की। जिसके खिलाफ रविवार को बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ थाने परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी राहुल राघव, सुरेश प्रधान, चंद्रपाल ठेकेदार, राफे खान आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। थाना प्रभारी का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिया है जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed