फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The well-being of life lies only in truth, virtuous conduct, and service.

Budaun News: सत्य, सदाचार और सेवा से ही जीवन का कल्याण

Mon, 14 Sep 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The well-being of life lies only in truth, virtuous conduct, and service.
गुधनी में हुए सत्संग-यज्ञ में हिस्सा लेते आर्य समाज के लोग। संवाद - फोटो : samvad
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन का वास्तविक कल्याण आत्मज्ञान, सत्य, सदाचार और सेवा में है। वेद श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। यज्ञ और सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक विचारों का विकास होता है। प्रश्रय आर्य ने कहा कि बच्चों में संस्कार निर्माण में आर्य संस्कारशाला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित सत्संग और वैदिक शिक्षा से बच्चों में अच्छे संस्कारों के साथ समाजसेवा की भावना भी विकसित होती है। परिवार में प्रतिदिन सत्य, सदाचार और ईश्वर चिंतन का वातावरण बनाने से आने वाली पीढ़ी संस्कारवान और चरित्रवान बनती है। इस मौके पर सूरजवती देवी, राकेश आर्य, लीलावती देवी, बद्रीप्रसाद आर्य, कमलेश रानी, कौशिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed