फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mukul from Etawah, wanted for the robbery of a Canter truck on the Ganga Expressway, arrested.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर लूट में वांछित इटावा का मुकुल गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mukul from Etawah, wanted for the robbery of a Canter truck on the Ganga Expressway, arrested.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुकुल कुमार। स्त्रोत पुलिस
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र में जुलाई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन लूटने के मामले में पुलिस ने जनपद इटावा के अहेरीपुर थाना बकेवर निवासी वांछित आरोपी मुकुल कुमार को इटावा के ममता जलपान गृह के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर मैरी बजर मैरी गांव के पास बदमाशों ने बिहार से आ रहे कैंटर को रोक लिया था। बोलेरो सवार तीन-चार बदमाशों ने चालक जराफत निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ हापुड़ और हेल्पर के साथ मारपीट की। दोनों के मोबाइल और कैंटर कब्जे में लेकर उन्हें जंगल में छोड़ दिया था। चालक की तहरीर पर मूसाझाग थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इटावा के बकेवर थाने में गैंगस्टर एक्ट का भी केस दर्ज है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बृहस्पतिवार को उसे इटावा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed