फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pakri railway gate remained closed for five hours, three trains arrived late

Bhadohi News: पांच घंटे बंद रहा पकरी रेल फाटक, तीन ट्रेनें देर से पहुंचीं

Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pakri railway gate remained closed for five hours, three trains arrived late
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के भदोही रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के मरम्मत का कार्य रविवार को भी चला। करीब पांच घंटे तक फाटक बंद रहा। इससे दोपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ और रूट की ट्रेनें निर्धारित समय से चलती रहीं। तीन ट्रेनें भदोही देरी से पहुंचीं। हालांकि इसके पीछे ट्रैक मरम्मत कार्य नहीं था। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य चला। इसके चलते केवल पांच घंटे तक ही रेलवे फाटक बंद रहा। रविवार होने के नाते बाजार और स्कूल काॅलेज बंद होने से सड़क यातायात को खास समस्या नहीं हुई। कुछ भारी वाहन जो पकरी रेलवे फाटक पर पहुंचे थे उन्हें फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ा। तीन ट्रेनें रविवार को लेट हुईं। जिसमे नई दिल्ली-बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस दो घंटे, देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस 1.26 घंटे तथा 15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस केवल एक घंटे विलंब से आईं। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार जो भी ट्रेनें लेट हुईं वे पीछे से ही देरी से आईं। मरम्मत कार्य का इन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed