{"_id":"6acd55cc775aad5413013c75","slug":"rising-sugar-prices-are-wiping-the-smiles-off-faces-bareilly-news-c-4-bly1015-986757-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चीनी के बढ़ते दाम फीकी कर रहे मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चीनी के बढ़ते दाम फीकी कर रहे मुस्कान
विज्ञापन
बरेली। त्योहारों से पहले चीनी के बढ़ते दाम लोगों की मुस्कान कम कर रहे हैं। महज चार दिनों में प्रति किलो चीनी के भाव में 10 रुपये का उछाल आया है। इससे रसोई का बजट भी गड़बड़ाने लगा है।
सोमवार को थोक बाजार में प्रति किलो चीनी का भाव 60 रुपये रहा। चार दिन पहले यह 50 रुपये प्रतिकिलो था। व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ बाजार में चीनी की किल्लत भी बढ़ रही है। जिले की पांच में से सिर्फ सेमीखेड़ा चीनी मिल और फरीदपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल में ही वर्तमान में करीब 85 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक बचा हुआ है।
अकेले बरेली जिले में ही रोजाना करीब पांच हजार क्विंटल चीनी की खपत होती है। इस वजह से बाहर से माल मंगाना पड़ रहा है। ढुलाई लागत शामिल होने से इसके दाम और ज्यादा चुकाने हो रहे हैं।
विज्ञापन
जिले की श्यामगंज मंडी थोक व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहां से शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड तक चीनी की सप्लाई की जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाहरी व्यापारी यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सप्लाई में कमी और बढ़ती कीमतों के कारण थोक व खुदरा व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गृहिणी वर्षा का कहना है कि खाद्य पदार्थों के दाम पहले से ही बढ़े हुए थे, अब चीनी की बढ़ोतरी से बजट बिगड़ जाएगा। यह स्थिति आम परिवारों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है।