फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operations of the Barauni-Bhuj Amrit Bharat train will begin before Diwali

यूपी: दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा बरौनी-भुज अमृत भारत ट्रेन का संचालन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Mon, 12 Oct 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

बिहार को गुजरात के भुज से जोड़ने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस दिवाली से पहले चलेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत समेत कई शहरों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Operations of the Barauni-Bhuj Amrit Bharat train will begin before Diwali
अमृत भारत ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार को यूपी, राजस्थान के विभिन्न शहरों से होते हुए गुजरात के भुज से जोड़ने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा। वाया लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, कासगंज होकर यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। हालांकि, बरेली होकर तीन अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। बरौनी-भुज अमृत भारत 2,532 किमी की दूरी 58:30 घंटे में तय करेगी।

विज्ञापन


9427-28 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन को रेलवे ने पिछले माह स्वीकृति दी थी। इस गाड़ी की प्रस्तावित समय सारिणी भी जारी कर दी गई। हालांकि, समय सारिणी में बदलाव की बात भी कही गई है। यह गाड़ी भुज ने प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार शाम 5:30 बजे चलने के बाद चौथे दिन तड़के 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रात 11:55 बजे चलने के बाद चौथे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस 2,532 किमी दूरी 58:30 घंटे में 48 किमी की औसत रफ्तार के साथ पूरी करेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 120-130 किलोमीटर और औसतन 48 किमी प्रतिघंटे होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही गाड़ी की विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
बिहार के बरौनी से यूपी और राजस्थान होते हुए गुजरात के भुज के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस गाड़ी को पूरनपुर, बदायूं, कासगंज जैसे कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed