सत्ता का संग्राम: बाराबंकी सदर में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, रिपोर्ट में जानें
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में बाराबंकी सदर विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।
विस्तार
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में बाराबंकी सदर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
महिलाओं ने बताया बाराबंकी सदर में कितना विकास?
सत्ता का संग्राम के तहत बाराबंकी सदर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने दौरा किया। इस दौरान महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय महिलाओं से चर्चा की गई। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद से विकास में तेजी आई है और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की तरफ से बहुत कड़े कदम उठाए गए हैं। बातचीत के दौरान महिला ने बताया बीजेपी सरकार में महिलाओं को सारी सुविधाएं दी जा रही है। महिलाओं को गैस सिलेंडर मिल रहा है, इज्जत घर की सुविधा भी केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद मिली। आवास भी उपलब्ध कराएं गए हैं। बाराबंकी सदर सीट की महिलाओं ने कहा की जो भी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देगी महिलाएं उसी को चुनेंगी।
बाराबंकी सदर के युवाओं के मुद्दों पर बात, सपा विधायक ने कराया कितना विकास?
सत्ता का संग्राम के तहत बातचीत के दौरान बाराबंकी सदर सीट के युवा मौजूदा विधायक के काम से नाराज नजर आए। युवाओं ने कहा कि विधायक ने कोई काम नहीं कराया विधायक सिर्फ नाम के विधायक हैं, उनके खुद के मोहल्ले में पानी भरा रहता है। युवाओं ने बताया बाराबंकी में विकास की बहुत जरूरत है लेकिन विधायक आते ही नहीं कभी मिलते ही नहीं। सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है लेकिन विधायक काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय युवाओं ने कहा कि हम विधायक को दस में पांच नंबर भी नहीं देना चाहते है। बातचीत के दौरान सदर विधानसभा सीट के युवा सरकार के काम संतुष्ट और विधायक के काम से नाराज दिखे।
बाराबंकी सदर में विकास के मुद्दे पर चर्चा, मुस्लिम वोटर्स की पहली पसंद बने सीएम योगी!
बाराबंकी सदर सीट में मुस्लिम मतदाताओं से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। इस दौरान लोगों ने कहां की मुसलमान अब बीजेपी के डर की वजह से नहीं बीजेपी के काम की वजह से भाजपा को वोट करेगा। मुसलमन अब मोदी और योगी को ही वोट करेगा। आगे मुस्लिम मतदाता ने कहा कि बिजली व्यवस्था इतनी अच्छी कभी नहीं रही जितना वर्तमान सरकार में है। आगे लोगों ने बताया कि बहन बेटियों में पहले भय का माहौल बना रहता था लेकिन जब से योगी सरकार प्रदेश में आई तब से प्रदेश में गुंडा मुक्त माहौल है राज्य का। बिजली को लेकर स्थानीय लोगों ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। सुरक्षा- व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं मौजूदा विधायक को लेकर नाराजगी जताई।
बाराबंकी सदर सीट पर कैसा काम? सड़क, शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा पर बात
बाराबंकी सदर विधानसभा सीट पर कितना विकास हुआ है? मूलभूत काम जैसे पानी, बिजली और सड़कों को लेकर कितना काम हुआ है इन तमाम मुद्दों को लेकर लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि पहले की तुलना में बीजेपी सरकार में बहुत काम हुआ है। बिजली की व्यवस्था बहुत अच्छी है, सड़कें अच्छी हो गई हैं। साथ ही लोगों ने कहा कि बाराबंकी में कोई भी गुंडई करने की हिमाकत नहीं कर सकता। बातचीत के दौरान लोगों में सपा के मौजूदा विधायक को नाराजगी देखने को मिली।
व्यापारियों ने बताया सदर विधानसभा में कितना विकास? सुरक्षा व्यवस्था पर योगी सरकार की तारीफ
सदर सीट में व्यापारियों को लेकर योगी सरकार की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं? व्यापारियों के लिए सरकार ने क्या काम किए हैं? इन तमाम मुद्दों को लेकर सदर सीट के व्यापारियों से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। बातचीत के दौरान व्यापारियों ने बताया कि पहले की सरकारों में वसूली होती थी लेकिन जब से योगी सरकार प्रदेश में आई तब से गुंडई और वसूली सब कुछ सीएम ने खत्म कर दिया है। साथ ही व्यापारियों ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार अच्छी योजनाएं चला रही है, सड़कें अच्छी हुई हैं, प्रदेश में क्राइम खत्म हो गया है। आगे कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं जो डरा धमका कर वसूली कर सके। व्यापारियों ने कहा कि वो दस में से दस नंबर भाजपा सरकार को देंगे।