फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three-year-old child dies after being hit by a truck

Balrampur News: ट्रक की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old child dies after being hit by a truck
फोटो-10-बलरामपुर के पचपेड़वा में मासूम के घर मायूस बैठी महिलाएं ।-संवाद
गैसड़ी। पचपेड़वा के एनएच-730 पर शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा भारत पेट्रोलियम के पास रेलवे स्टेशन मोड़ के सामने हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने गैसड़ी पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पचपेड़वा से तुलसीपुर की ओर जा रहा ट्रक रेलवे स्टेशन मोड़ के सामने पहुंचा। इसी दौरान सड़क किनारे खेल रहा वार्ड नंबर 13 निवासी नान बाबू का तीन वर्षीय बेटा अनमोल ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अनमोल को परिजन तत्काल विमला विक्रम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए ट्रक की घेराबंदी कराई। पुलिस ने गैसड़ी पुलिस चौकी के पास ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता नान बाबू गांव-गांव जाकर टिक्की-चाट बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे राज (6), अभय (5) और अनमोल (3) हैं। एक बेटी साक्षी भी है। अनमोल सबसे छोटा होने के कारण परिवार का दुलारा था। नान बाबू के अनुसार, वह रोजाना काम से लौटते थे तो अनमोल घर के सामने उनका इंतजार करता था। पिता को देखते ही वह दौड़कर उनके पास आता था। शनिवार को भी परिवार को यही उम्मीद थी कि अनमोल रोज की तरह पिता के लौटने का इंतजार कर रहा होगा, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां अंकिता बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें विमला विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10-बलरामपुर के पचपेड़वा में मासूम के घर मायूस बैठी महिलाएं ।-संवाद

फोटो-10-बलरामपुर के पचपेड़वा में मासूम के घर मायूस बैठी महिलाएं ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed