{"_id":"6aa2eb798e232e96580e71d9","slug":"the-bjp-will-gain-new-momentum-from-the-strengthening-of-the-organization-and-the-active-engagement-of-its-workers-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154577-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से भाजपा को मिलेगी नई गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से भाजपा को मिलेगी नई गति
Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर में प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते भाजपा के पदाधिकारी ।-स्रोत: भाजपा
बलरामपुर। तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से पार्टी जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने पर जोर दिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी ने कहा कि बलरामपुर में संगठन को और गतिशील बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। बूथ को मजबूत करने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई। बैठक का समापन करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश गुड्डू, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, महेंद्र पांडेय व डीपी सिंह बैस सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।