{"_id":"6ae736025bc63ca97e0f8b46","slug":"baghpat-30-cobra-snakes-and-200-broken-eggs-discovered-in-the-foundation-of-a-house-terrified-family-vacates-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में एक मकान से निकले 30 कोबरा सांप और 200 टूटे अंडे, देखकर भाग गए परिवार वाले, वन विभाग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत में एक मकान से निकले 30 कोबरा सांप और 200 टूटे अंडे, देखकर भाग गए परिवार वाले, वन विभाग हैरान
Sun, 01 Nov 2026 06:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:23 PM IST
सार
Baghpat News: बागपत के कहरका गांव में एक मकान का नींव समेत पुननिर्माण कार्य चल रहा है। जब उसे तोड़कर खोदाई की गई तो कोबरा सांप निकलने लगे। भयभीत परिवार दूसरे मकान में जाकर रहने लगा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि नीचे बड़ा बिल हो सकता है, खोदाई के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
सांप की केंचुली दिखाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रटौल स्थित कहरका गांव में किसान कपिल त्यागी के 35 साल पुराने मकान की नींव से पांच दिन में 30 कोबरा सांप निकल चुके हैं और 200 खाली अंडे भी मिले। इससे भयभीत परिवार मकान खाली कर दूसरे मकान में रहने लगा है। रविवार को भी कई सांप पकड़वाकर हिंडन नदी के किनारे छोड़े गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कहरका निवासी कपिल त्यागी ने बताया कि उनका मकान काफी पुराना हो चुका है, जिसे उखाड़कर नया बनाया जा रहा है। कई दिन पहले मकान में 12 फीट लंबे कोबरा सांप की कांचली मिली थी। इससे भयभीत परिवार के सदस्य जागकर रात काटने को मजबूर हैं। इसके बाद मकान उखाड़ना शुरू किया तो कोबरा सांप निकलने लगे, जिन्हें पकड़वाकर जंगल और हिंडन नदी के किनारे छोड़ा गया। पिछले पांच दिन में 30 सांप निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार सांप निकलने पर उन्होंने मकान की नींव की खोदाई कराई तो सांप के खाली अंडे निकलने लगे। 200 अंडे बाहर निकाले जा चुके हैं, जिनमें से सांप बाहर आ चुके हैं। सांप के 200 खाली अंडे निकलने की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी गई। वन विभाग की टीम ने कहरका गांव पहुंचकर खाली अंडे देखे और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
ये बोले अधिकारी
टीम को कहरका गांव भेजकर दिखवाया गया, उस समय वहां सांप नहीं निकला। खाली अंडे जरूर रखे हुए हैं। लोगों ने जो भी वीडियो दिखाई, वो कोबरा सांप की है। नीचे सांप का बड़ा बिल हो सकता है। वहां खोदाई कराने के बाद ही पता चलेगा। लोगों को सावधान रहने और सांप निकलने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया।
-श्रवण कुमार, क्षेत्राधिकारी वन विभाग।
ये भी देखें...
बागपत: बृजभूषण शरण सिंह बोले- कॉकरोच जनता पार्टी को मिल रही विदेशी फंडिंग; राहुल गांधी के बारे में कही ये बात
टीम को कहरका गांव भेजकर दिखवाया गया, उस समय वहां सांप नहीं निकला। खाली अंडे जरूर रखे हुए हैं। लोगों ने जो भी वीडियो दिखाई, वो कोबरा सांप की है। नीचे सांप का बड़ा बिल हो सकता है। वहां खोदाई कराने के बाद ही पता चलेगा। लोगों को सावधान रहने और सांप निकलने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया।
-श्रवण कुमार, क्षेत्राधिकारी वन विभाग।
ये भी देखें...
बागपत: बृजभूषण शरण सिंह बोले- कॉकरोच जनता पार्टी को मिल रही विदेशी फंडिंग; राहुल गांधी के बारे में कही ये बात